RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बसंतोत्सव 2025 में भव्यता के साथ निकलेगी हनुमान जी की शोभा यात्रा:नीरज कुमार केसरी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जनवरी।श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्वार समिति महादेवा के सदस्यों की आवश्यक बैठक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुई। बैठक में मंदिर से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंदिर के ऊपरी तल की ढलाई का वर्षों से लंबित था जिसका बजट बनवाकर की कार्य संपूर्ण कराने की जिम्मेदारी नंदलाल सिंह को दी गई थी। जिसे पूर्ण होने पर आय-व्यय का पूर्ण विवरण बैठक कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार केसरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।प्राप्त आय, समाग्री,और ठीकेदार को किये गये भुगतान आदि का विवरण पढ़कर सुनाया।इन्होंने बताया कि अभी तक किया गया खर्च के बाद लगभग ₹ नौ हजार शेष है जो मंदिर समिति के खाता में जमा हुआ। सदस्यों द्वारा धन्यवाद के साथ पारित कर दिया गया।
नंदलाल सिंह को ढलाई की सारी जिम्मेदारी दी गई थी जिसे जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से संपन्न कराया साथ ही 35 बोरा सीमेंट भी दूसरे से सहयोग के रूप में प्राप्त किया। इसके लिए भी धन्यवाद दिया गया।सेंटरिंग खुलने के बाद हॉल का प्लास्टर, वायरिंग , जमीन ,ग्रिलिंग, बाउंड्री होनी है।जिसके लिए अनुमानित लागत बनाकर देने को कहा गया है।श्री हनुमत वसंतोत्सव 2025 की तैयारी पर विस्तार से बातचीत हुई जिसमें सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। उम्मीद है कि यह आयोजन हनुमान भक्तों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित होगा। उपस्थित सदस्यों में नीरज कुमार केसरी, आनंद मोहन सिन्हा, नंदलाल सिंह,प्रो सुकेश कुमार,डा विकास कुमार, सतीश कुमार, बहादुर ,सोनू कुमार अमर कश्यप विक्की कुमार, निखिल कुमार, हिमांशु केसरी ,आशीष कुमार, रोशन कुमार,रिषभ,अनिकेश,आकाश, रोहित,शिवम्, गोपाल, नितिन, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह,धीरज कुमार आदि रहे।

Related posts

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

भारतीय फासीवाद के विरुद्ध सांस्कृतिक प्रतिरोध का आह्वान!सुमन कुमार सिंह जन संस्कृति मंच के जिला सचिव बनाए गए।

rktvnews

उत्तराखंड:वर्तमान समय में एआई और टेक्नोलॉजी का तेजी से बढ़ रहा महत्व: राज्यपाल

rktvnews

चतरा:राजकीय ईटखोरी महोत्सव-2025 के सफल आयोजन हेतु डीसी ने सभी संबंधित के साथ की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

किसान आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के केंद्र- उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment