RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

नए साल पर दिखा मां आरण्य देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।प्राचीन ऐतिहासिक मां आरण्य देवी मंदिर में बुधवार को प्रातः काल से ही श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने देवी के दर्शन और पूजन कर नववर्ष की शुरुआत की। स्वयंसेवक और पुलिस प्रशासन की मदद से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध में दर्शन करने की व्यवस्था शाम तक चलती रही।महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी रही।मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया की नववर्ष को लेकर बुधवार की सुबह 5 बजे मां की प्रातः आरती हुई। इसके बाद से ही देवी दर्शन को जनसैलाब उमड़ा पड़ा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी भक्तो एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला-पुरुष पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सह भोजपुर/बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना किया। श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जलान, सूर्यभान सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, गजेंद्र सिंह, राजू मेहता, नवीन प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद, रुपेश कुमार, अभिषेक कुमार मिश्र उर्फ गोलू बाबा, भीम पांडेय, नरेश कुमार, अमित कुमार उर्फ भोलू, आलोक अंजन, रिशु कुमार, प्रिंस कुमार, रविशंकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण और ट्रस्ट के स्टाफ काफी सक्रिय दिखें।ट्रस्ट द्वारा मां के भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप बुंदिया का वितरण किया गया। संध्या समय खीर का भोग आज भक्तों में वितरित किया गया।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी से पीड़ित‍ बच्चों से से किया संवाद।

rktvnews

भोजपुर;एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ शुभारंभ, पर्यावरण संकट पौधारोपण से दूर होगा:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

भोजपर : करनामेपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि अंतिम भाग-4 :रामदास राही ने ही प्रारंभ किया था 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर जयंती मनाना।

rktvnews

Leave a Comment