RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर;एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ शुभारंभ, पर्यावरण संकट पौधारोपण से दूर होगा:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई ।आज शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 एस.बी.कॉलेज द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्या डॉ पूनम कुमारी ने पौधा लगा कर अभियान की शुरुआत की। प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम कुमारी ने भविष्य में होने वाले पर्यावरण संकट पर अपने विचार व्यक्त किए एवम अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर अर्चना कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति को संतुलित रखने के लिए जितना संभव हो सके उतने स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। इस अभियान के द्वारा ये संदेश दिया गया की आप यदि अधिक पौधे नहीं लगा सकते पर एक पेड़ मां के नाम तो लगा ही सकते है। राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ साधना रावत, डॉ.राधिका रमन सिंह, डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने भी वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर खुशी रानी, पवन, गुलशन,मेघा,नेहा,अंजली,मीरा, सुंदरम,सुभम आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे एवं अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Related posts

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

rktvnews

सारण:जानमाल की सुरक्षा एवं प्रदूषण के मद्देनजर अवैद्य पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर रहेगी रोक:जिलाधिकारी

rktvnews

समस्तीपुर:कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में कविगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने फरीदाबाद में अपना पेंट प्रोटेक्शन फिल्म एप्लीकेशन स्टूडियो लॉन्च किया।

rktvnews

पांचवें चरण के लिए हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लिए मीडियाकर्मियों ने किया मतदान।

rktvnews

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : नेता प्रतिपक्ष खड़गे और मुख्यमंत्री बघेल ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात।

rktvnews

Leave a Comment