RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंग्रेजी नववर्ष पर वैदिक हवन यज्ञ ध्वजारोहण सह सत्संग आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।अंग्रेजी नववर्ष 2025 के अवसर पर शाहपुर प्रखंड में कृष्णा यादव के निवास पर वैदिक हवन यज्ञ ,ध्वजारोहण सह सत्संग आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र राय ने कहा — अंग्रेजी नववर्ष के प्रथम दिन सत्संग में भाग लेने वाले सभी लोगों को साधुवाद, एवं बधाई दी। उन्होंने कहा की आप सभी बहुत ही भाग्यशाली हैं कि नववर्ष पर वैदिक हवन यज्ञ एवं सत्संग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मानव जीवन को सफल बनाने का एकमात्र उपाय सद्गुरु देव भगवान चरण – शरण में लगे रहना चाहिए और सद्गुरु के निर्देशन में अपने जीवन को उतरोतर विकास के पथ पर बढ़ाते हुए, सद्गुरु सेवा में लगे रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव विजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, पीरो अनुमंडल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार धीरज, जगदीशपुर अनुमंडल संयोजक दिनेश पाल,सह संयोजक रामजी चौधरी, डॉ विष्णु राय, संतोष कुमार के अलावा बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व सांसद रामा सिंह द्वारा घोषित संकल्प महासम्मेलन की तैयारी पर बैठक आयोजित!कार्यक्रम पूर्णत सफल होगा: जिला संयोजक श्री कुमार सिंह

rktvnews

एमसीबी : लखपति दीदी ममता राय की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

1 बिलियन फॉलोअर्स सम्मेलन: सनी वर्की का कंटेंट क्रिएटर्स को बुलावा – ‘स्कूल न जाने वाले बच्चों के संकट को वायरल करें’

rktvnews

झारखंड:पिछले दो आम चुनाव के मुकाबले कम हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलेः के. रवि कुमार

rktvnews

राष्ट्रपति ने महिमा पंथ की एक बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

पीछा निरेखल(परशुराम के प्रतिक्षा)

rktvnews

Leave a Comment