RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपर : करनामेपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

करनामेपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जनवरी। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा के मद्देनजर थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने सरस्वती पूजा के दौरान सरकार के  निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने वाले पूजा पंडाल के आयोजकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा आम जनता से सरस्वती पूजा को मिलजुल कर प्रेम,भाईचारा और आपसी सद्भाव के साथ मनाने  की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कङी नजर रखी जा रही है और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, भूअर पांडे, रामाशंकर पांडे, पूर्व सरपंच बिहारी यादव, खूटहाॅ पंचायत के सरपंच, लालू डेरा पंचायत के सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:जन सुराज महिला संवाद में पूरे बिहार से आई हजारों महिलाओं के बीच PK का बड़ा ऐलान।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गहन समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

शासन सचिव ने किया स्टेट सेंट्रल लाईब्रेरी का निरीक्षण रीडर्स फ्रेंडली माहौल और व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग बालिका का विवाह रुका : शिक्षा जारी रखने का संकल्प

rktvnews

पटना जिलाधिकारी ने नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में सकल एक लाख पौधे लगाकर तैलिक साहू समाज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment