RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बबुरा मंडल के कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन।

भाजपा में समाज के सभी वर्गो की हिस्सेदारी और सभी का साथ,सभी का विकास : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)30 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी के बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद के स्वागत व अभिनंदन हेतु बबुरा मे भाजपा बबुरा मंडल के कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता और संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया।
उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह का बबुरा मंडल कार्यकताओ और ग्रामीण जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद को बड़हरा विधायक द्वारा फूल-माला एवं अंगवस्त्र के साथ अभिनंदन किया गया।भाजपा के मंडल कार्यकताओ द्वारा भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
ग्रामीण जनता और कार्यकताओ ने बड़हरा विधायक एवं जिलाध्यक्ष को समाज के पिछड़े वर्ग से एक कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की गई।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है,जो सबका साथ,सबका विकास करती है। समाज के नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के संकल्प के साथ यह पार्टी कार्य करती है। आज पार्टी ने बबुरा में एक अति पिछड़ा बिंद समाज के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दे कर क्षेत्र के आम जनता और कार्यकर्ताओ को हौसला बुलंद किया। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष से प्रधानमंत्री तक बनता है। भाजपा का मूल उद्देश्य सरकार बनाना और सता प्राप्त करना नही,बल्कि समाज सेवा और देश का विकास करना है। आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आगे बढ रहा है और सभी का विकास हो रहा है।
वहीं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार गुड्डू ने बबुरा मंडल अध्यक्ष के दायित्व टुनटुन बिंद को मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा किसी एक परिवार या किसी एक व्यक्ति का पार्टी नही है।इस पार्टी में एक कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष बनता है और मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री हो,कार्यकर्ता को ही दायित्व मिलता है। भाजपा देश का सबसे बड़ी पार्टी है। पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारधारा को संगठन और सरकार दोनो आगे बढा कर दोनो जगह सबका साथ सबका विकास कर रही है।
कार्यक्रम में शैलेश कुमार गुड्डू, उपेन्द्र साव,मुकेश सिंह,विजय प्रसाद, अमरजीत सम्राट, दीपु सिंह,नंदकिशोर सिंह,भोला बिन्द,कमलेश पासवान सहित सैकड़ो लोग थे।

Related posts

दुमका:जिला बाल संरक्षण इकाई के सभागार में बाल विवाह की रोकथाम हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने दिव्यांगजन से कहा- आप अकेले नहीं हो, मामा आपके साथ है।

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित,स्थापित की गई प्रतिमाएं।

rktvnews

भोजपुर:2025 में मजबूत बनेगी एनडीए सरकार: राजेश भट्ट

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में धूमधाम से मनाया गया बड़े भैया का 60 वाँ जन्मोत्सव।

rktvnews

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए कर रहे है उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment