
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर।अगियाावं विधानसभा क्षेत्र के गडहनी में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने कहा कि अगियांव विधानसभा क्षेत्र भ्रष्टाचारी, दुराचारी और आतंकियों से जूझ रहा है। 2025 में 225 के लक्ष्य को अगियावं विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी को भारी अंतर से विजय बनाना है। महाभारत गवाह है इस बात का साक्षी है कि कौरवों की सेना की तादाद बहुत ज्यादा होने के बावजूद भी पांडवों को जीत मिली। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभियान विधानसभा का चुनाव बिहार में एक नया इतिहास रचेगा ,नेताओं के बेहतर समन्वय के साथ रणनीति के तहत ही संभव है । डाॅ भट्ट ने आगे कहा कि एक तरफ विनाश और एक तरफ विकास है अगर अगिआंव की जनता और मतदाता अगियावं का विकास चाहती तब एनडीए को मजबूत करने के लिए उन्हें एनडीए प्रत्याशी को किसी भी कीमत पर जीत दिलाने का संकल्प लेना होगा। लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी क्योंकि जिस गठबंधन में श्री चिराग पासवान जी रहेंगे उनकी ही सरकार बनेगी ।बिहार के युवा चिराग जी के दीवाना है और युवा पीड़ी चिराग जी के साथ 2025 में 225 से अधिक सीट जीत कर श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनायेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ साथ लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,मनोज पासवान,सुरेन्द्र आजाद,विजय सिंह,प्रमोद पासवान,लीला शर्मा,राजेश साहू,अरविंद ओझा,शंभू शर्मा,पंकज पासवान, रंजीत पासवान,इंदल पासवान,राजकपूर जी,नवीन कुमार,बबलू पासवान, निर्मल पासवान,विनय भास्कर,अनिल पासवान,रामजी पासवान ,योगेंद्र साह,राजू,पासवान,रविन्द्र पासवान,सरोज पासवान,दिनेश पासवान,विनोद कुमार, संजय प्रसाद ,प्रकाश कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।
