RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मुख्यमंत्री चौहान ने दिव्यांगजन से कहा- आप अकेले नहीं हो, मामा आपके साथ है।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 09 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांगजन भले शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं लेकिन वे मन से बहुत मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि आप अकेले नहीं हैं आपका मामा आपके साथ हैं। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मुख्यमंत्री चौहान भैरून्दा के कृषक संगोष्ठी भवन में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण शिविर में आए हितग्राहियों एवं नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर दिव्यांगजन का स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी दिव्यांग का डाटा एकत्र कर सितंबर माह तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे और क्षेत्र के सभी दिव्यांग को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। गत दिवस भैरून्दा में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया था, जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा 727 दिव्यांग का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र दिये गये। इस दौरान 194 दिव्यांग का इलाज भी करवाया गया और अनेक दिव्यांग को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया था।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज भैरूंदा में हुए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 209 दिव्यांग हितग्राहियों को 23 लाख 90 हज़ार रूपए के 316 सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसमें 21 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 32 को ट्रायसायकल, 52 को व्हीलचेयर, 32 को एल्बो क्रच, 70 को बैसाखी, 31 को वर्किंग स्टिक, 5 को ब्लाइंड केन, 7 को रोलेटर, 3 को सेलफोन, 3 को एडीएल किट, 5 को स्मार्टफोन, 4 को सीपी चेयर, 50 को श्रवण यंत्र डिजिटल तथा एक दिव्यांग हितग्राही को ब्रेल किट का वितरण किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव, गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:दुर्गा पूजा के मद्देनज़र उपायुक्त ने नदी घाट और रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

11मार्च को आईपीएस आनंद मिश्रा जगजीवन कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित।

rktvnews

📞…….hello डॉक्टर पटना भेज तारे अइजा इलाज न हो पाई😫

rktvnews

एडिप योजना अंतर्गत निशुल्क उपकरण वितरण समारोह आयोजित,कुल 2494 दिव्यांगजन लाभान्वित!दिव्यांग जनों को सक्षम और स्वावलंबी बनाना लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

rktvnews

Leave a Comment