RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष ने दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में बनने वाले नेहरू युवा ट्रांजिट हॉस्टल का किया मौका निरीक्षण।

नई दिल्ली/24 जून।राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने शनिवार को दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस पर बनने वाले नेहरू युवा ट्रांजिट हॉस्टल की जगह का मौका निरीक्षण किया। मौका निरीक्षण के दौरान लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में युवाओं को सौगात देते हुए घोषणा की थी कि राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दिल्ली आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उदयपुर हाउस की जगह में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एवं सुविधा केन्द्र बनाया जाएगा।
बजट घोषणा के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है तथा उदयपुर हाउस की जगह बनने वाले नेहरू युवा ट्रांजिट हॉस्टल के लिए 256.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि देश की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस से सटे हुए इलाके राजपुर रोड पर स्थित उदयपुर हाउस के प्लॉट पर यह यूथ हॉस्टल बनकर तैयार होगा।
सीताराम ने बताया कि प्रस्तावित प्लान के अनुसार करीब 9027.00 स्क्वायर मीटर के इस प्लॉट पर दो हॉस्टल और एक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल और छात्रों के लिए अलग हॉस्टल की सुविधा होगी। कुल मिलाकर 500 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले दो हॉस्टल बनकर तैयार होंगे जहां पर राजस्थान के सभी क्षेत्रों से आने वाले निम्न आय वर्ग के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के दौरान निःशुल्क रहने की जगह दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के युवाओं को नई दिल्ली में इस तरह के हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाने से युवाओं को होने वाली समय एवं धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकेगा तथा उनको एक ही स्थान पर रहने, खाने एवं पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मीना और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल:गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

तथाकथित बुद्धिजीवियों को रास नहीं आ रहा मेडिकल कॉलेज -नंद किशोर यादव

rktvnews

बागपत:धार्मिक स्थलों के संरक्षण से समाज में बढ़ती है सकारात्मकता : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment