RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कनाडा की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति मिलेगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 अक्टूबर।कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री सुश्री आनंद का स्वागत किया और बताया कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करने के लिए मौजूदा प्रयासों में योगदान देगी।
प्रधानमंत्री ने इस वर्ष जून में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा की अपनी यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ अत्यंत उपयोगी बैठक की थी।
प्रधानमंत्री ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और जन-जन के संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व के बारे में बताया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उनके आगामी कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला योजना पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा लगाया गया नीम का पौधा।

rktvnews

गढ़वा प्रशासन सतर्क: शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मोतिहारा, छपरदागा, भिखही एवं डंडा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

भोजपुर:बिहार टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 16 स्टेट चैंपियनशिप आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई उच्चतर प्रभार की स्वीकृति व प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

बालोद : एक साथ 02 लाख 12 हजार रूपये से अधिक की धान बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नचित हुआ किसान निजाम सिंह कोर्राम।

rktvnews

Leave a Comment