
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 फ़रवरी।आज यक्ष्मा उम्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जिला टीबी फोरम एवं टीबी को – मौर्विडिटी को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सिविल सर्जन , भोजपुर की अध्यक्षता में जिला सदर अस्पताल सभागार, आरा में किया गया।डा० अबसार अहमद संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जिले में चल रहे यक्ष्मा अन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत एवं बर्तमान में जिला में यक्ष्मा टीबी मरिजों की संख्या 5571 बताया गया जो राज्य के लक्ष्य 6000 का 92 प्रतिशत है। बैठक के दौरान अभी 100 दिनों के खोज अभियान के बारे बताया गया कि अभी तक जिला में 52800 Vulnerable Population का Screening किया गया जिसमें 1270 नये टीबी मरीजों की खोज की गई है। डा० विजेन्द्र सौरभ द्वारा सिविल सर्जन को अवगत कराया गया कि जिले में Presumptive TB Examination Rate अभी मात्र 439 प्रति लाख है जो राज्य के लक्ष्य से बहुत कम है। सिविल सर्जन द्वारा सभी प्रभारी को इसे बढ़ाने हेतु आदेश निर्गत करने को कहा गया है। जिले का Treatment Success rate 92% है जो राज्य के 86% से अधिक है। जिला में टीबी मुक्त पंचायत पर भी चर्चा की गई।बैठक में 2025 तक सभी पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत किए जाने को कहा गया।
इस दौरान संचारी रोग पदाधिकारी द्वारा 11 मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया।
उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डब्लु एच०ओ० सलहाकार डा बी० सौरभ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक / जिला कार्यक्रम सम्वयक एवं आई०एम०ए० के अध्यक्ष, मणिशंकर सिह अधिवकता विजय कुमार सिह, दैनिक जागर,डी०पी०सी०जिला यक्ष्मा केन्द्र के कर्मीगण, डीएफवाई , भोजपुर की टीम उपस्थित रही।
