RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों व गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश।

नगरपालिका चुनाव,2026 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने की दिशा में सभी अपने दायित्वों और कार्यों को अच्छे से समझें:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 फ़रवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यों को लेकर चुनाव खर्च की निगरानी के लिए गठित FST, SST, VST, VVT, AEO और Accounting Team को नगरपालिका चुनाव के दौरान किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अकाउंटिंग टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो अवलोकन दल, उड़नदस्ता दल, स्टेटिक निगरानी दल एवं एईओ द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों से अवगत कराया, ताकि सभी अपने बेहद अहम कार्य को समझ सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन की शुचिता प्रभावित नहीं हो, चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हो सके इसलिए सभी अपने दायित्वों को अच्छे से समझ लें एवं चीजों को क्रियाशील कर लें एवं आपसी समन्वय से कार्य करें। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी चिन्हित चेकनाकों की स्थिति, उड़नदस्ता दल के अलावा अन्य सभी को बारी बारी से दायित्वबोध कराया एवं निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने उम्मीदवारों के दैनिक खर्च रजिस्टर की जांच और मिलान के अलावा VST और VVT की टीम को चुनावी रैलियों और खर्च की वीडियोग्राफी एवं खर्च का आकलन से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। वही राशि जब्ती पर साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने पर छोड़ा जाए नही तो वरीय अधिकारियों को सूचित किया जाय। आगे उपायुक्त ने नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नगर निगम, देवघर एवं नगर परिषद, मधुपुर में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की निगरानी एवं पर्यवेक्षण को लेकर गठित टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता से करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, जिला कोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी Assistant Expenditure Observer (AEO), Video Surveillance Team (VST), Video Viewing Team (VVT), Accounting Team (AT), Flying Squad Team (FST) एवं Static Surveillance Team (SST) उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह की गरिमा बढ़ाईं।

rktvnews

प्रदेश जदयू नेता व पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क ।

rktvnews

पटना:नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लद्दाखी आंदोलनकारियों पर दमन की निंदा।

rktvnews

पूरी दुनिया अब आयुष प्रणाली की शक्ति को पहचान चुकी है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

राइजिंग राजस्थान समिट के दूसरे दिन एजुरिवॉल्यूशन: शिक्षा एवं अवसर सत्र संपन्न।

rktvnews

3 दिसंबर को होने वाले व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सम्मेलन की तैयारी जोरों पर! कोर कमेटी की बैठक की गयी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment