RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्रियों और संसद सदस्यों ने भी पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 दिसंबर।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा; केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव; केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल; केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव; केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू; राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे; सांसदों एवं पूर्व सांसदों ने भी इस मौके पर पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तिकाएं गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गईं।
पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों का अनावरण क्रमशः 19 दिसंबर 1957 और 12 फरवरी, 2019 को राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय हॉल में किया गया।
भारत के राष्ट्रपति ने पंडित मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।
इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में ‘सदैव अटल’ पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए, श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, “पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। अटल जी को हमेशा एक बुद्धिमान राजनीतिज्ञ, डायनामिक कवि, लेखक, मार्गदर्शक और प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा।
लोकसभा के लिए 10 बार और उच्च सदन के लिए दो बार निर्वाचित होकर श्रद्धेय अटल जी ने हमारी संसदीय परंपराओं को समृद्ध किया तथा जीवनपर्यन्त राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित रहे।
सत्ता पक्ष हो या प्रतिपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे। संसदीय परंपराओं के प्रति उनका दृष्टिकोण और सदन में उनकी सादगी और गरिमा का व्यवहार सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है। स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में इस दिन पूरे देश में ‘सुशासन दिवस’ भी मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
इसी प्रकार पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि देते हुए श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत रत्न मालवीय जी का पूरा जीवन अपने देश और देशवासियों के लिए समर्पित था। शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण भारतीय संस्कृति और आधुनिक विज्ञान का एक सुंदर मेल था।
आधुनिक ज्ञान और विज्ञान से समृद्ध और भारतीयता की भावना से ओतप्रोत एक पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। महामना का व्यक्तित्व और उनका काम हम लोगो को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

Related posts

भोजपुर: बड़हरा का बेटा आपके द्वार : जनता को मिली नई आस

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कुटुंब प्रबोधन भारतीय संस्कृति का मूल सिद्धांत :उपराष्ट्रपति

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 6,500 करोड़ रु० की लागत से 785 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित अनन्त नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में भू-खण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

7 मई को आयोजित #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया हैशटैग अभियान को शिड्यूल करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी ने मनाया अपना तीसरा स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment