RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पुरबिया इलाक़े के सामाजिक, आर्थिक व लोक जीवन के प्रतिबिम्ब हैं, शारदा जी के गीत : हरिवंश

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 दिसंबर। लोकगायिका शारदा सिन्हा की स्मृति में आखर परिवार द्वारा रविवार को ‘भोजपुरी के स्वर शारदा’ कार्यक्रम का आयोजन बिहार म्यूजियम, पटना में हुआ. आयोजन के मुख्य अतिथि राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने भोजपुरी में अपनी बात कही. इस नश्वर दुनिया से शारदा जी छठ के दिन गयीं. शारदा जी ने छठ गीतों को दुनिया में फैलाया. शारदा सिन्हा जी को पहली बार पटना में सुना. शारदा जी को सुनने के लिए तबियत इतनी अधीर रहती है. पूरबी इलाक़े की पीड़ा, चेतना, अतीत को समझना शारदा जी के गीतों को सुनना होगा. पलायन की विविशता पर उन्होंने बात की. शारदा जी के गीतों में पुरबिया इलाक़े के सामाजिक, आर्थिक स्थिति का प्रतिबिंब मिलता है. पलायन, प्रवासन और गिरमिटिया देशों में गए श्रमिकों की दर्द का प्रतिबिंब, शारदा जी गीतों में मिलता है. शारदा जी ने बिहार को जोड़ने का काम किया. उन्होंने समूचे बिहार को अपने गायन से जोड़ा.
इस आयोजन में बीज वक्तव्य देते हुए पूर्व विधानपरिषद सदस्य व वरिष्ठ आलोचक प्रेम कुमार मणि ने कहा कि शारदा सिंहा बिहार की पहचान थीं. आज इस सभागार में उन्हें याद किया जा रहा है, मैं समझता हूँ इससे बिहारी समाज का गौरव बढ़ रहा है. उन्होंने अनेक तरह के गीत गाये. संस्कार गीत से लेकर, भजन, समाजिक गीत तक. छठ गीतों की वह पहचान ही बन गयी थीं. प्रेम कुमार मणि जी ने पुरबिया संस्कृति और लोक की व्यापकता पर बात की. मैं चाहूँगा कि बिहारी समाज उनकी परम्परा को और आगे ले जाये, उसकी लौ को कमजोर न पड़ने दे. प्रतिष्ठित करेगा. सम्मान देगा. उन्होंने शारदा सिन्हा को केंद्र में रखकर एक सांस्कृतिक संस्था बनाने की माँग भी की.
लोकनायक भरत शर्मा व्यास ने कहा की शारदा जी ने भोजपुरी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर किया. शारदा जी आने वाले गायकों को प्रेरणा लेने की ज़रूरत है. शारदा जी को उन्होंने अपने एक निर्गुण के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की. ‘भँवरा के तोहरा संग जायी…’
मशहूर लोकगायक भरत सिंह ‘भारती’ ने शारदा सिन्हा के साथ अपने स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा जी की आवाज़ में वह आकर्षण था कि एकबार उन्हें सून लेने के बाद कोई दूसरी आवाज़ रूचिकर नहीं लगती थी. उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों के साथ शारदा जी को याद किया. उनसे अपनी पहली मुलाक़ात की स्मृतियों को उन्होंने साझा किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिहार म्यूज़ियम के निदेशक अंजनी सिंह ने कहा कि बिहार म्यूजियम की कमेटी में शारदा सिन्हा जी भी थी. उन्होंने बिहार संग्रहालय को कला का केंद्र बनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने शारदा सिन्हा के साथ अपने संस्मरणों को साझा किया. उन्होंने मॉरीशस में शारदा सिन्हा के गीतों के लोकप्रियता पर भी बात की. शारदा सिन्हा जी हम सभी की गौरव रही हैं.
इस आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह की कविता के ‘शारदा तत्त्व’ के भोजपुरी अनुवाद का पोस्टर भी जारी हुआ.
कार्यक्रम का संचालन आखर परिवार के सदस्य संजय सिंह जी ने किया.
दो सत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. पहले सत्र में संवाद और व्याख्यान था. दूसरे सत्र में शारदा जी को सांगीतिक श्रद्धांजलि दी गयी. लोकगायिका चंदन तिवारी व लोकगायक आदित्य राजन व मिसरी बैंड ने अपने गीतों के माध्यम से शारदा जी को अपनी श्रद्धांजलि दी.
इस आयोजन में मणिकांत ठाकुर, विनोद अनुपम जी, डॉ. आलोक पांडेय, पी राज सिंह, प्रो. अनिल प्रसाद, यशेन्द्र प्रसाद, यशवंत मिश्र, मोहन जी श्रीवास्तव, कृष्णा जी पांडेत जैसे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी।

rktvnews

भोजपुर:आगामी विधानसभा चुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान : प्रभारी जिला पदाधिकारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है,जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा :मुख्यमंत्री

rktvnews

नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया एमआर होम और छात्रावासों का शिलान्यास व लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment