RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को राजस्थान जाएंगे! बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली/25 सितंबर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिनांक 27 सितंबर, 2023 को एकदिवसीय राजस्थान दौरे पर जाएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान जाएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां ICAR के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बाड़मेर के लिए रवाना होंगे जहां वह गुड़ामालानी में ICAR के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और कृषि वैज्ञानिकों एवं लोगों से विमर्श करेंगे।
अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेताराम जी की पोल स्थित ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी है।
तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:सनातन धर्म के प्रकाशक और प्रहरी थे स्वामी करपात्री जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

रामराज्य का क्या होगा संविधान? : शिवानंद

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को स्वीकृति दी।

rktvnews

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय,भोजपुर द्वारा आगामी 13 मई को होने वाले लोक अदालत की सफलता हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

rktvnews

बेतिया:धूमधाम से मनाया जायेगा नंदनगढ़ एवं वाल्मीकि महोत्सव!महोत्सव हेतु स्थल एवं तिथि का निर्धारण होगा शीघ्र।

rktvnews

Leave a Comment