RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

बागपत:विशाल प्रकृति परीक्षण शिविर में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

अभियान में प्रगति अच्छी न मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

प्रकृति परीक्षण एप करें डाउनलोड https://play.google.com/store/apps/details?id=com.artcode.prakrutiparikshan

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 दिसंबर।आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं आयुष विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान दिनांक 13 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2024 तक चलाया जाना है जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज देश का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान विशाल प्रकृति परीक्षण शिविर विकास भवन सभागार में लगाया गया जिसमें उन्होंने प्रतिभाग किया शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा अच्छी प्रगति नहीं देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में इतनी घोर लापरवाही अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करती है 13 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक 1078 स्वास्थ्य परीक्षण आयुष विभाग द्वारा किए गए हैं जिसमें सबसे अधिक स्वास्थ्य परीक्षण करने में डॉक्टर विपिन पवार ने 482 करें हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अपने मोबाइल में प्रकृति परीक्षण एप्पअवश्य डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.artcode.prakrutiparikshan

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता की कार्य शैली से नाराजगी व्यक्त की है और उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाई जाने की आवश्यकता है जिससे की संकल्प स्वास्थ्य का आधार आयुर्वेद का और सरकार का मुख्य प्राथमिकता वाला कार्यक्रम सफल हो सके और आम व्यक्ति को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने डॉ मोनिका गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में एचएएल की इकाइयों का दौरा किया; उसकी बढ़ती क्षमताओं की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में निशुल्क डेंटल जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

रोहतास:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के संग की गई विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की प्रगति समीक्षा।

rktvnews

स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण।

rktvnews

बक्सर:डीएम द्वारा किया गया पोखर का सीढ़ी घाट निर्माण एवं आहार जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. बी.आर.अंबेडकर और भारतीय संविधान @ 75 वर्ष’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment