RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा रमना मैदान मे प्रवेश पर टैक्स का पुरजोर मुखालफत करेगा आरा का नागरिक समाज :क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)30 दिसंबर।आरा रमना मैदान मे प्रवेश पर टैक्स लगाने के आरा मेयर के फरमान का पुरजोर मुखालफत करेगा आरा का नागरिक समाज. यह बात अपने प्रेस ब्यान मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कही.
क्यामुद्दीन ने जानकारी देते बताया की ज्ञात की रविवार सुबह आरा रमना मैदान के मंच पर मेयर द्वारा आरा के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक बुलाई गयी थी उक्त बैठक मे मैं भी शामिल हुआ था जिसमे 40-50 लोग उपस्थित थे.उक्त बैठक मे आरा के नागरिक समाज ने रमना मैदान मे प्रवेश पर टैक्स लगाने के मेयर के प्रस्ताव का तीखा विरोध किया. नागरिक समाज द्वारा विरोध के तीखा स्वरूप देख कर मेयर ने उक्त बैठक को स्थगित कर दिया।
मेयर ने बैठक के बाद गलत ब्यानी कर रही है कि 90% आरा के लोग टैक्स लगाने के पक्ष मे है जो गलत है और बे बुनियाद है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक मे रमना मैदान मे प्रवेश पर टैक्स लगाने का पुरजोर विरोध किया. इसके बाद कई अधिवक्ता, शिक्षक व नागरिकों ने मैदान मे प्रवेश टैक्स का कड़ा विरोध किया।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि रमना मैदान मे आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने का प्रबंध करते हुए आम आदमी के लिए बगैर टैक्स के आने जाने के लिए खुला रखने की वकालत की गई।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि रमना मैदान की बेहतर साफ-सफाई की जवाबदेही आरा निगम को लेनी चाहिए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी का कहना है कि 20 -25 लोग आरा के 90 प्रतिशत नहीं हो सकते आरा नगर मे 250000 ढाई लाख वोटर है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि आरा निगम लुट व भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और मेयर ईन्दू देवी को हर चीज मे कमाई दिख रहा है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि जल्द ही रमना मैदान मे प्रवेश टैक्स लगाने के मेयर के प्रस्ताव के विरोध मे आरा के नागरिक समाज की बैठक बुलाई जायेगी जिसमे रमना प्रवेश टैक्स के विरोध की रुप रेखा तैयार की जायेगी.
कल के मेयर ईन्दू देवी द्वारा बुलाई बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे भाकपा माले पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ,अधिवक्ता सुबास यादव, वार्ड पार्षद मो.फैज उर्फ राजन,शिक्षक हरेराम सिंह, व्यवसायी लाल बाबु सोनर,पप्पु कुमार सोनार, हिम्मत यादव, गणेश यादव भी थे।

Related posts

भोजपुर:हर दौर में लोककला की उपयोगिता रही है प्रासंगिक: दिलराज प्रीतम

rktvnews

पटना:कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने अमित शाह पर लगाया बाबा भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 07 मार्च को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

rktvnews

बाबा साहब के संविधान को हटाकर मनुस्मृति थोपना चाहती है भाजपा : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

परीक्षा के सफल संचालन को बैठक।

rktvnews

Leave a Comment