
RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 जुलाई।आज समाहरणालय, चतरा स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, बिजली कनेक्शन, सड़क मरम्मत जैसे कई विषयों से संबंधित आवेदन आए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की आवाज़ को सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक मजबूत माध्यम है।
जनता दरबार का आयोजन हर मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में आयोजित होता है। इसमें सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर निर्धारित तिथियों पर जनता दरबार में उपस्थित हों और समाधान प्राप्त करें।
