RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर की व्यापारिक सम्मेलन की तैयारियां पूरी!व्यापारियों के उत्थान के लिए मोदी सरकार है संकल्पित:दुर्गा राज

व्यापारियों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित करते जिलाअध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 जून। भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर शाखा द्वारा व्यापारिक सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस सम्मेलन में जिला के हजारों व्यापारी सम्मिलित होंगे इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि 11 जून को संध्या 4:00 बजे से व्यापारिक सम्मेलन शांति विवाह भवन मीरगंज आरा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आरके सिंह, सांसद रामकृपाल यादव तथा एमएलसी जीवन कुमार उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में आरा सदर विधायक पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ,एमएलसी अवधेश नारायण सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम महा संपर्क अभियान के तहत प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों सहित यह विशेष आयोजन व्यापारिक सम्मेलन के लिए समर्पित है जिसमें व्यापारियों को आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा होगी। नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया ने बताया कि सभी सदस्यगण, समिति के कार्यकर्ता गण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं।वही जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने भी कल के व्यापारिक सम्मेलन में व्यापारियों के शामिल होने का आग्रह किया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 29 मई 26

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

बक्सर: 20 जनवरी तक वर्ग 8 तक की निजी व सरकारी विद्यालय की कक्षाएं नही होंगी संचालित:जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

चतरा:कान्हाचट्टी पहुंच उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

rktvnews

रांची:नरक चतुर्दशी पर आध्यात्मिक कार्यक्रम!संसार को नरक बना देने वाला असुर देह का अभिमान ही नरकासुर है :ब्रम्हकुमारी निर्मला बहन

rktvnews

Leave a Comment