RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सीडी रेसियो कम होने पर डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह जिला बैंकर्स समीक्षा बैठक में जतायी नाराजगी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार बैंकर्स समिति भोजपुर की बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई।बैठक मे,आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी, वरीय उप समाहर्ता आसमा खातून, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रंजीत कुमार सिन्हा , भारतीय रिजर्व बैंक पटना से प्रबन्धक साक्षी गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश भारती जी, ज़िला कृषि पदाधिकारी शत्रुधन साहू, कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के वरीय वैज्ञानिक डा पीके द्विवेदी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मधु कुमारी,आत्मा उप निदेशक राणा राजीव रंजन, मत्सय विकाश पधाधिकारी, गुडू कुमार सिंह, ,सहायक निदेशक बागवानी भोजपुर ,दीवाकर कुमार भारती, जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार जी,ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र कोईलवर से राणा संजीत ,जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एवं जिला बैंकों के समन्वय अधिकारी सभी का स्वागत अभिनंदन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी द्वारा एवं संचालन भी किया गया । बैठक में मुख्य रूप से शाख जमा अनुपात,कृषि एवं स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरण,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन,सूक्ष्म खाद योजना के अंतर्गत जिला के बैंकों के जो लक्ष्य दिया गया है उसके अनुरूप नहीं रहने के कारण उप विकास आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिए और बैंकों को जो भी लक्ष्य दिया गया है,उसे समय रहते पूरा कर ले ।अगली बैठक में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा ।निर्देशानुसार जो बैंक काम नहीं करेंगे उनके बैंकों में जमा राशि वापस लिया जाएगा और काम करने वाले को राशि प्रदान करेंगे। जिले का CD ratio राज्यों में 37 में स्थान पर है होने नाराजगी जताया और बढ़ाने को कहा।इसके लिए सभी बैंको को ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण करने की सलाह दी।ऋण जमानुपात बढ़ाने के लिए सभी बैंको को विशेष प्रयास करने होंगें।वित्तीय वर्ष 2024-2025 सितंबर तिमाही 2024 भोजपुर जिले में वार्षिक लक्ष्य रुपये 9035.91 करोड़ के सापेक्ष रुपये 2732.62 करोड़ के ऋण वितरित किए एवं उपलब्धि 30.24 % रही।कृषि क्षेत्र में रुपये 881.16 करोड़, एमएसएमई में रुपये 1145.25 करोड़, अन्य प्राथमिक क्षेत्र में रुपये 37.83 करोड़ एवं गैर प्राथमिक क्षेत्र में रुपये 645.03 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।वार्षिक ऋण योजना के तहत कम उपलब्धि वाले बैंक – इंडियन ओवरसीज बैंक (2.00 %), पंजाब एण्ड सिंध बैंक (3.03 %), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (6.79%), UCO बैंक (9.96%), केनरा बैंक (10.67 %)हैं। अध्यक्ष द्वारा रोष व्यक्त किया तथा अगले तिमाही में बेहतर उपलब्धि के लिए सभी बैंको को निर्देश दिये ।
एक्सिस बैंक ,इंडसईड बैंक ,बंधन बैंक, आईडीबीआई बैंक ,बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की उपलब्धि शून्य एवं बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, सेंट्रल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं यूनियन बैंक की उपलब्धि लक्ष्य से कम है ।अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया की शून्य एवं असंतोष जनक उपलब्धि वाले सभी बैंकों को अपने स्तर से आवेदन सृजित कर दिनांक 30.12.2024 तक लक्ष्य अनुसार स्वीकृत करने एवं अभी तक स्वीकृत सभी आवेदकों को ऋण वितरित करने का निर्देश बैंकों को दिया गया है।
भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं दक्षिण ग्रामीण बैंक लक्ष्य से अधिक ऋण करने का अनुरोध किया गया है ताकि जिला के समेकित लक्ष्य को हासिल किया जा सके ।शून्य उपलब्धि वाले बैंकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी महोदय के स्तर से उनके क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोजपुर को दोनों योजनाओं का फॉलो अप कर प्रति दो दिन पर अधतन प्रतिवेदन उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

उज्जैन:7 और 8 दिसंबर को आयोजित होगा आयुष्मान जिला महाअभियान।

rktvnews

बालोद : एक साथ 02 लाख 12 हजार रूपये से अधिक की धान बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नचित हुआ किसान निजाम सिंह कोर्राम।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

क्या जघन्य अपराधियों की न सुनी जाये पैरोल की अर्ज़ी?

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि दिवस 22 सितंबर के अवसर पर वैशाली जिला में 01 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा गोली खिलाई जाएगी।

rktvnews

समस्त कोयला भंडार की स्थिति 13 जून, 2023 को 44.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, 110.58 मिलियन टन तक पहुंच गई।

rktvnews

Leave a Comment