RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की रात्रि नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की आद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्माणाधीन समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे विभिन्न हिस्सों की जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के अंत तक नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को इस नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नया समाहरणालय भवन बन जाने पर एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

“पाकिस्तान एक बेपरवाह देश है” — सलाकार के डायरेक्टर फारुक कबीर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ असीम मुनीर के बयान पर कहा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हॉकी के प्रति जोश जगाने बेतिया पहुंची एशिया कप 2025 की ट्रॉफी।

rktvnews

आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा निर्वाचन के परिणाम।

rktvnews

दरभंगा:दुर्गा पूजा को लेकर प्रभारी डी.एम. व एस.एस.पी. ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ की ब्रिफिंग।

rktvnews

6.50 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment