RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया जिसका शुभारम्भ विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ.) ललित सागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ।तत्पश्चात पी. जी. की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसरों ने समस्त छात्र-छात्राओं को सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए हौसला अफजाई की और जीवन रूपी परीक्षा में सफल होंने की मंगलकामना की। उज्जवल भविष्य का आशीष भी प्रदान किया। इस अवसर पर सत्र 2020-22 की खुशबू कुमारी, गंगा कुमारी तथा अलख निरंजन को विभाग में सर्वोच्च अंक प्राप्ति हेतु क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्ति हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इसी क्रम में सत्र 2021-23 की आर्या सिंह, प्रिया कुमारी तथा श्रेया कुमारी को भी विभाग में सर्वोच्च अंक प्राप्ति हेतु क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्ति हेतु, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विभाग द्वारा भाषण, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता के साथ साथ उत्कृष्ट उपस्थिति हेतु भी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान क्रमशः पी जी सेमेस्टर प्रथम के बसंत कुमार तथा पी. जी. द्वितीय सेमेस्टर की आकांक्षा कुमारी ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः पी. जी. द्वितीय सेमेस्टर के प्रीति कुमारी, अभिषेक कुमार तथा नित्यम कुमारी ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः पी. जी. द्वितीय सेमेस्टर के प्रीति कुमारी, अभिषेक कुमार तथा चिंकी कुमारी ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट उपस्थिति हेतु बसंत कुमार, चिंकी कुमारी तथा रिया कुमारी को भी सम्मानित किया गया। पोस्टर एवं रंगोली में सांत्वना पुरस्कार चित्तौड़ बाला मौर्या को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के शिक्षकों में प्रो.(डॉ) ललित सागर, प्रो.(डॉ) नरेन्द्र सिंह, प्रो.(डॉ) नरेन्द्र प्रताप पालित, डॉ. रत्नेश शुक्ल, डॉ.सदफ तथा डॉ. ज्योति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. रत्नेश शुक्ल द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योति जी द्वारा किया गया।

Related posts

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की 2027 तक 1404 मिलियन टन उत्पादन की योजना।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छात्रावासों में सुनिश्चित कराएं बेहतर प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

रामगढ़ : एकदिवसीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस सह कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment