RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शीतलहर/पाला से बचाव हेतु बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)22 नवंबर। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, हाजीपुर में शीतलहर/पाला से बचाव हेतु जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई ।
बैठक के दौरान शीतलहर/पाला से होने वाली क्षति से बचाव के उपायों व अन्य क्षेत्रों में इसके व्यापक प्रभाव को न्यूनतम करने संबंधी उपायों पर भी चर्चा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिसंबर व जनवरी महीना के बीच ठंड की व्यापकता तथा तीक्ष्णता कभी-कभी भयावह शीतलहर का रूप ले लेती है जिसमें प्रायः नि:सहाय एवं आवास विहीन आयम व्यक्ति विशेष रूप से प्रभावित होते है । जिला पदाधिकारी द्वारा इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां व समुचित व्यवस्था ससमय पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

1. जान माल की संभावित क्षति/नुकसान को कम करने हेतु सभी हितधारकों के मध्य शीतलहर की पूर्व चेतावनी का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से किया जाए।

2. जान माल की क्षति को कम करने एवं शीतलहर से संबंधित बीमारियों को रोकने हेतु आवश्यक दवा , बेड , कंबल, रूम हीटर आदि की व्यवस्था अस्पतालों में करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया।

3. शीतलहर /पाला का कृषि पर व्यापक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिसके लिए आवश्यक उपायों का प्रचार प्रसार कृषको के बीच करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

4. शीतलहर/पाला से पशुधन की सुरक्षा अति आवश्यक है क्योंकि पशुपालन एक बड़ी आजीविका का हिस्सा है । अतः बचाव के उपाय का समुचित प्रचार पशुपालकों के बीच किया जाए।

5. निर्वाध बिजली आपूर्ति आंतरिक वातावरण को गर्म रखने में मदद करती है व चिकित्सा सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है । अवाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

6. कोहरे/धुंध के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपाय करते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिश्चित करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

7. शहरी क्षेत्र में रिक्शा चालको,मजदूरो, असहायों और आवासहीन आदि के रहने हेतु रेन-बसेरा में समुचित व्यवस्था करने के लिए सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

8. आवासहीन,गरीबों, रिक्शा चालकों, दैनिक मजदूरो, नि: सहाय व्यक्तियों आदि के बीच पर्याप्त मात्रा में कंबल वितरण सुनिश्चित करने हेतु समाज कल्याण विभाग के संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

9. जिला में किए गए प्रबंधो की जानकारी नियमित रूप से स्थानीय मीडिया को दी जाए व सभी प्रकार के प्रचार माध्यमों जैसे पंपलेट, होर्डिंग्स, समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि से शीतलहर से बचाव हेतु किए जाने वाले उपाय से जनता को भी अवगत कराया जाए।

उक्त बैठक में अपर समाहर्ता , वैशाली/अपार समाहर्ता आपदा प्रबंधन वैशाली/सिविल सर्जन/सभी अनुमंडल पदाधिकारी वैशाली/सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता वैशाली/जिला पशुपालन पदाधिकारी वैशाली/जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वैशाली/जिला परिवहन पदाधिकारी वैशाली/जिला कृषि पदाधिकारी वैशाली/कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल हाजीपुर/सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा /जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी /कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर /लालगंज/ महुआ /महनार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जंदाहा/पातेपुर/ गोरौल एवं सभी अंचल अधिकारी वैशाली उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:कलेक्ट्रेट में गूंजा “वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे”।

rktvnews

NCB ने इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास! एसी कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार: हेमन्त सोरेन

rktvnews

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस:दिया कुमारी

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान:अटेली व कनीना के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment