RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजनीति मे कटुता नही होनी चाहिए,सभी को राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और जनसेवा की भावना से काम करना चाहिए :आर के सिन्हा

आरा परिसदन मे प्रेस को संबोधित किया पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा ने।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जून।आरा परिसदन मे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आज की राजनीति बदल चुकी है।आज राजनीति मे कटुता के भाव ने स्थान पकड़ लिया है।यह न देश के लिए ठीक है और न ही उनके लिए जिनमे कटुता भरा हुआ है। उन्होने आगे कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव समाप्त हो गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बन गई है।सरकार मे शामिल सभी लोग देश को विकसित बनाने के लिए तत्पर है। विपक्ष अपना काम करे।चुंकि सरकार या विपक्ष सभी का एक ही काम है राष्ट्र विरोधियो से शक्ति से निपटना, देश को आगे बढाना और जनता की सेवा करना।सरकार अपना काम करे,जनप्रतिनिधि अपना जनप्रतिनिधित्व करे और विपक्ष भी राष्ट्र हित मे काम करे। राजनीति मे कटुता का कोई स्थान नही है,इससे देश,समाज, जनता और अपने खुद का नुकसान होता है।उन्होने कहा कि मै 1966 ई. से पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के कहने पर जनसंघ मे शामिल हुआ और समाज,जनता की सेवा करता हूँ। जेपी आंदोलन के समय जेपी के कहने पर आंदोलन मे कुद पड़ा।लोगो को वही काम करना चाहिए जिससे आत्मसंतुष्टि मिले।मेरे बड़े भाई ने आईएस और मैने आईपीएस निकाला था,लेकिन मै आंदोलन मे चला गया और जेपी के कहने पर पूर्व सैनिकों को रोजगार देने का कार्य किया।आज तीन लाख लोगो को रोजगार दिया,जिससे 15-20 लाख परिवारो का रोजी-रोटी चलता है।उनके बेटे इंजीनियर, डाँक्टर, एमबीए निकाल रहे है।इससे क्या हुआ।मै अपने कार्य से संतुष्ट हूँ कि मैने लोगो का भलाई किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मै आपके बेटे को पार्टी मे दायित्व देना चाहता हूँ तो मैने कहा कि मुझे समाज सेवा करने दीजिए और मैने सांसदी छोड़ दी।मै आज अपने बेटे के साथ मंच साझा नही करता। उन्होने कहा कि राजनीति मे किसी भी विचारधारा के लोग हो,लेकिन उन्हे मिलकर राष्ट्रसेवा,समाजसेवा, जनसेवा करनी चाहिए।उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि कचहरी मे वकील पक्ष और विपक्ष की अलग-अलग पैरवी करता है,डाँक्टर अलग-अलग रोगो का ईलाज करता है,लेकिन मिलते सभी साथ है और साथ मे भोजन करते है। मै पिछले दिन लालु प्रसाद यादव से मिला,वहाँ मार्क्सवादी नेता ए राजा से भी मुलाकात हो गया।मै सुगर रोगी होने कारण लालू जी को खजुर के गुड़ मे बना मोटे अनाजो वाला लकट्ठु ले गया था।
आर के सिन्हा ने संघ नेताओं द्वारा कही गई बात को उचित बताते हुए कहा कि राजनीति मे अहंकार नही होना चाहिए।मै ही किया हूं,ऐसी नही होनी चाहिए।संघ हमलोगो का मार्गदर्शक और पैतृक संस्था है।उनकी बातो पर सभी को ध्यान देना चाहिए।
पत्रकारो द्वारा शाहाबाद क्षेत्र मे लोकसभा चुनाव की हार की सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अतिविश्वास के कारण हम कही-कही पीछे हो गए है।हमारी पार्टी और कार्यकर्ता मे कोई कमजोरी नही है। बाहरी शक्तियों द्वारा अफवाह फैलाया गया और चुनाव मे विदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लगा कर दुष्प्रचार किया गया।
प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,संतोष चंद्रवंशी,नरेन्द्र सिंह,दीपक स़िह,सचिन सिन्हा,सुमित सिंह,मुकेश शर्मा, सोहित सिन्हा आदि भाजपा के कार्यकर्ता थे।

Related posts

पटना:गीता को जीवन में उतारने वाले आदर्श साहित्यकार थे ‘जगतबंधु’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने दो नई चाइल्ड इंश्योरेंस योजनाओं के साथ प्रोडक्ट लाइन का किया विस्तार।

rktvnews

करंट से युवक की मृत्यु पर रघुपति यादव ने जताया दुःख!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

मायगॉव, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आज ‘युवा प्रतिभा – पेंटिंग टैलेंट हंट’ शुरू करेगा

rktvnews

डीपीआईआईटी सचिव ने बेंगलुरु में आईओटी और एआई के लिए के-टेक एमईआईटीवाई नैसकॉम उत्कृष्टता केंद्र में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

09 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment