RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जन औषधि केंद्र का संचालन।

नई दिल्ली/07 फरवरी। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (भारत सरकार) के औषध विभाग की प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत पीएसीएस को सरकार द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) संचालित करने की अनुमति दी गई है। इस योजना के तहत अब पीएसीएस पीएमबीजेके खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएमबीजेके के रूप में कार्य करने वाले पैक्स ग्रामीण नागरिकों को सस्ती कीमतों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे, जो खुले बाजार में ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50%-90% कम हैं।
अब तक, 34 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 4,629 पीएसीएस/सहकारी समितियों ने इस पहल के लिए फार्मास्यूटिकल्स विभाग (भारत सरकार) के पोर्टल पर अपने ऑनलाइन आवेदन जमा किए हैं, जिनमें से 2,475 सहकारी समितियों को फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), औषध विभाग (भारत सरकार) से प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है। पीएसीएस/सहकारी समितियों को दी गई 2,475 प्रारंभिक स्वीकृतियों में से, 617 दवा लाइसेंस राज्य औषधि नियंत्रकों द्वारा जारी किए गए हैं, जो जन औषधि केंद्रों के रूप में कार्य करने के लिए तैयार हैं।
यह बात सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कही।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा कृषि वर्ष 2023-24 में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

गया:आगामी पर्व त्योहारों को ले प्रशासनिक व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी ने की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसान अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

जलेस की राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला अलवर में संपन्न, लेखकों ने साझा किये अपने अनुभव।

rktvnews

भारत ने आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों के लिए पाठ्यक्रम के शुभारंभ के साथ सैन्य कूटनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

भोजपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बने योजना, सभी मुसहरटोली का हो सर्वे और लगे हेल्थ कैम्प: सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment