RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी.एस.एस.कालेज बचरी के प्रभारी प्राचार्य बने मो.आयजुदीन खान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।बी.एस.एस.बचरी पीरो के तत्कालीन प्राचार्य डॉ०निर्मल राय को सेवानिवृत होने के उपरांत महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा मो०आयजुदीन खान को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।महाविद्यालय के सचिव डॉ.एन.एम.ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आयजुदीन खान इस महाविद्यालय में लगभग चालीस वर्ष से अपनी सेवा दे रहे हैं।राज्यपाल सचिवालय राजभवन पटना एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा 19 सितंबर 2024 को प्राप्त पत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक को हीं प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने का निर्देश दिया गया था। उस नियमावली के तहत आयजुदीन खान सबसे वरिष्ठ शिक्षक हैं,जिन्हें महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
कालेज परिवार खुशी व्यक्त कर कहा की पूर्व में महाविद्यालय की सुचारू रूप चल रहा था वर्तमान में भी अच्छा ढंग से चलेगा।इस मौके पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ०निर्मल राय ने कहा कि जिस तरह से हमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहा।हमें उम्मीद है,कि आपको भी उसी तरह से सबका सहयोग मिले और आप महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित कर सके।वही शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय ने भी नव नियुक्त प्राचार्य को महाविद्यालय के विकास के लिए सभी कर्मियों के तरफ से सहयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान सहायक जितेंद्र पांडेय,सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सहित अल्हाफिज महाविद्यालय आरा के सचिव अलीम शहीद,प्राध्यापक रेहान खान सहित अन्य लोगों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामना व्यक्त की है।

Related posts

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

rktvnews

सांसद,मंत्रीगण एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस के क्रूरतम प्रहार पर अविलंब राष्ट्रपति शासन लगे:बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर: भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला में कलाकार उकेर रहे रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने बस स्टैण्ड निर्माण, इटाढ़ी में लैंड फिल साईट पर कार्य प्रारंभ एवं अन्य नगर निकायों में लैंड फिल साईट के चयन एवं कार्य प्रारंभ करने की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment