
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।एस बी कॉलेज आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के द्वारा मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक दिवसीय संगोष्ठी सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी ने तथा संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डाक्टर अभिनव आनंद द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या ने मानवीय मूल्यों के साथ जीवन जीने को महत्वपूर्ण बताया तथा आधुनिक परिपेक्ष में वैश्विक शांति बनाए रखने की अपील की। डॉ आनंद ने मानव अधिकार,मौलिक अधिकार तथा राज्य के नीति निर्देशक तत्व के मध्य अंतर संबंध को बताया। मानव अधिकार आयोग की बनावट संरचना तथा उसके कार्यकलापों का विस्तार से चर्चा की। डॉ उमेश राय, डॉक्टर सुजीत कुमार राज ,डॉक्टर विनय कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉक्टर पंकज कुमार सुधांशु ने भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
