RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

भोजपुर: भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला में कलाकार उकेर रहे रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 सितंबर।आरा के नरही चांदी में आसरा सेवा केंद्र और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सहयोग से आयोजित भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला सह सेमिनार के आज दूसरे दिन कलाकारों ने अलग-अलग रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति कैनवास पर उकेरने में लगे हुए हैं।कुछ लोग कोहबर के फॉर्म में अपने चित्रों में रंग भर रहे थे तो कुछ लोग पिड़ीया के फॉर्म में। इस बीच बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारी भी कार्यशाला में शामिल हुए जिसमें राम चरित्र प्रसाद निदेशक बि.रा.पु.नि.नि. लिमिटेड, निधि राज आनंद सचिव कंपनी कार्य,अखिलेश कुमार योजना अभियंता, राहुल राज परियोजना अभियंता, हरे राम कानीय अभियंता मौजूद रहे।
कलाकारों के कार्य की सराहना करते हुए निदेशक राम चरित्र प्रसाद ने कहा कि मैं भोजपुरी चित्रकला को इससे पहले नहीं जानता था,लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि भोजपुरी आंचल की अपनी लोक परंपरा इतनी समृद्ध है और आप सब कलाकार इसके लिए कार्य कर रहे हैं।आप सब इसके लिए साधुवाद के पात्र है। साथ ही उन्होंने आसरा सेवा केंद्र को ऐसे आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपके इस कार्य से भोजपुरी लोक कला समृद्ध होगी। अतिथियों का स्वागत चित्रकार कमलेश कुंदन में और मंच संचालन चित्रकार संजीव सिंह ने किया। उपस्थित लोगों में कमलेश कुमार सिंह, अमन श्रीवास्तव, गुड़िया कुमारी, दीप श्रीवास्तव, पलक कुमारी, सर्जन कुमारी, सुनीता राय, दीपा कुमारी, फिरदौस, रूपा कुमारी, जूही कुमारी आदि थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 जून 24

rktvnews

भारत की राष्‍ट्रपति राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान (निफ्ट) के 18 परिसरों के संयुक्‍त दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोत समुद्र प्रताप को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया, यह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया प्रदूषण नियंत्रण पोत है।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

जोखिम के इलाके में अरुंधति रॉय।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेवा एवं जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment