RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)18 फ़रवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में आज ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने हेतु ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

Related posts

3 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिये गयें आवश्यक निदेश।

rktvnews

सरकार ‘पाई पाई से गरीब की भलाई’ के लोकाचार पर काम कर रही है: केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव

rktvnews

छत्तीसगढ : सत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ्रीकी.एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) की कार्यकारी समिति के 77वें सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!सभी गांवों व शहरों में वोट बनवाने के लिए करेगा प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment