RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करे :कलेक्टर

सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत कलेक्टर ब जिला पंचायत सीईओ तड़के सुबह घने कोहरे में नाव पर सवार होकर 29 किमी लंबे मां शिप्रा के घाटों का हाल जानने निकले।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)09 जनवरी।एक तरफ देश में आस्था का सैलाब प्रयागराज कुंभ में उमड़ रहा है,प्रयागराज सिंहस्थ में देश विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी मां गंगा में लगाई जाएगी। वही संत-महंत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार एवं उज्जैन जिला प्रशासन कमर कस के तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार मां शिप्रा के पावन तट पर त्रिवेणी घाट से लेकर केडी पैलेस तक 29.21 किमी लंबे घाटों का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में आज जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह तड़के सुबह 7 बजे घने कोहरे में त्रिवेणी घाट पहुंचे।
त्रिवेणी घाट पहुंच कर कलेक्टर श्री सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने नाव में सवारी कर पतित पावनी शिप्रा मैया के घाटों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह त्रिवेणी घाट से नाव में सवार होकर गऊ घाट पहुंचे वहां से लालपुर ब्रिज रपट होते हुए भूखी माता घाट से राम घाट पहुंचे वहां मां शिप्रा का जलार्पण कर केडी पैलेस तक 29 किमी के घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मयंक सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण,घाटों के पहुंच मार्गो को पक्का कर सुविधायुक्त बनाना ,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए घाटों की सीढ़िया को मापदंड के अनुसार चौड़ी बनाने, घाटों की स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व घाटों पर फिसलन से श्रद्धालु घायल ना हो ऐसे मापदंडों के अनुसार डीपीआर जल्द तैयार करवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार जाट,एसडीओ जल संसाधन श्री योगेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

क्या पुष्पा मानेगी राशि और ऋषभ की शादी के लिए?

rktvnews

भोजपुर:महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरीशंकर विवाह महोत्सव भक्तिमय वातारण में संपन्न।

rktvnews

27 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: ग्रामीण चिकित्सकों की जुलाई में आयोजित स्वास्थ्य समागम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गंगा की मिट्टी और जल से होती है मोक्ष की प्राप्ति : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश।

rktvnews

Leave a Comment