RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने किया सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया गया।
समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि योजना अंतर्गत 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। विगत निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता को प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं सिमरी से समन्वय कर इस योजना का फीडबैक प्राप्त करने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया था। जिसका अनुपालन नहीं होने पर खेद व्यक्त किया गया तथा प्रत्येक 04 दिन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं सिमरी को उक्त के संबंध में बैठक करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं संबंधित कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि उक्त बैठक में उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त फीडबैक के आलोक में कार्रवाई करेंगे।
प्लांट परिसर में झाड़ी आदि होने के कारण जहरीले जंतु/सांप आदि की उपस्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है। कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्लांट की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को प्लांट के सभी भवनों पर रेन वॉटर हॉरवेस्टिंग की व्यवस्था, सोलर सिस्टम एवं सभी प्रमुख स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा का अधिष्ठापन के संबंध में नियमानुसार कारवाई हेतु निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, अंचलाधिकारी सिमरी, थानाध्यक्ष सिमरी, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर भी होगी चर्चा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में गोवा और महाराष्ट्र के साहित्यकारों का हुआ सम्मान और काव्य-पाठ।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा की तैयारी का लिया जायजा, किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधी बेलगाम : अभ्युदय

rktvnews

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी ने किया समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment