RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने क्षेत्र मे बाढ़ का किया निरीक्षण,पदाधिकारियों संग की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 सितंबर।गंगा नदी में तेजी से पानी बढने के कारण बड़हरा प्रखंड के दर्जनों गाँव और बधार बाढ़ की चपेट मे आ गए है,जिससे जान-माल की काफी हानी हो रही है। कई गाँवो का मुख्य सड़क से संपर्क बंद हो गया है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार जिला और प्रखंड अधिकारियों के साथ बैठक का दौर चल रहा है और संबंधित पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।
बड़हरा विधायक बाढ़ को लेकर प्रखंड मुख्यालय मे आरा अनुमंडल पदाधिकारी, बड़हरा विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक कर बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने की तैयारी की समीक्षा की।
उन्होने नथमलपुर,नेकनामटोला, बखोरापुर,केसोपुर,सिरसिया, बबुरा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गाँवो के लिए नाँवो की व्यवस्था का निर्देश दिया,जिसे संबंधित विभाग द्वारा मुहैया करा दिया गया।
बड़हरा विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड अधिकारियों के साथ बखोरापुर, नेकनामटोला, सिरसिया और बबुरा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया गया। विदित हो मंगलवार को भी विधायक द्वारा केशोपूर मे निरीक्षण किया गया था।
पूर्व मंत्री और विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह ने कहा कि बड़हरा क्षेत्र मे बाढ आने के पूर्व ही प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई थी। पहले भी मैने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और प्रखंड अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित निर्देश दिया था,जिसे पूरा कर लिया गया था। दर्जनों गाँवो का मुख्य सड़क से संपर्क टुटने के कारण उन क्षेत्रो मे नाँवो की व्यवस्था कर दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन ,पशुओ के लिए चारा और अन्य व्यवस्था कर दिया गया है। गुरूवार को मैं बड़हरा और कोईलवर प्रख़ड के बाढ़ पीड़ित गाँवो का भ्रमण करूँगा। क्षेत्र के लोगो को किसी भी प्रकार का दिक्कत नही होने दूँगा।मै हमेशा उनके साथ खड़ा हूँ और किसी भी प्रकार की कमी नही होने दूँगा। अधिकारी भी लगातार क्षेत्रो पर नजर रखे हुए है और जरूरी चीजे मुहैया करा रहे है।
दौरा मे मंडल अध्यक्ष संटु स़िह,मुखिया रितेश सिंह,सुनील स़िह,योगेन्द्र सिंह,अजय पांडेय,उज्जवल सिंह,कृष्णा सिंह,छोटे सिंह,संदीप सिंह,मुन्ना सिंह आदि कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थी।

Related posts

अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईड़ी ने ली समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

rktvnews

रामगढ़ जिला अंतर्गत फ्लैट/ अपार्टमेंट के निबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पी.जी.अंग्रेजी विभाग द्वारा हुआ वर्चुअल आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: 2 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment