RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: युवक को गोली मारने वालों को भाकपा माले ने जल्द गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चला सजा दिलाने की कि मांग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 फ़रवरी।उदवंतनगर प्रखंड के जयनगर गांव के रामचंद्र मुसहर के पुत्र 25 वर्षीय संटू मुसहर सरस्वती पूजा के दौरान डांस कर रहे थे उसी दौरान दबंगों ने आकर उन्हें पीछे से गोली मार दी जो गोली पीठ में लगकर सीने से आर-पार कर हो गई और वे बुरी तरह से घायल हो गये!बुरी तरह से घायल संटू मुसहर को आरा सदर अस्पताल लाया गया!घटना की जानकारी मिलते ही पद्मश्री पुरस्कार से पुरस्कृत भीम सिंह,भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,उदवंतनगर प्रखंड शिवमंगल यादव,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी, किसान नेता अभय सिंह,उमाशंकर सिंह ने आरा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लेते हुए उन्हें डा०एमएच अंसारी एवं डा०विकास सिंह से मिलकर इलाज हेतु भर्ती कराया।इस दौरान भाकपा-माले ने ज़िला प्रशासन से संटू मुसहर को गोली मारने वाले सभी नामजद अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुआवजा देने एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Related posts

भोजपुर:लोकतंत्र के गीतों के साथ जीविका दीदियां कर रही अपने मत का प्रयोग, लोगो से कर रही अपील।

rktvnews

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

हनुमानगढ़:राजीव गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस।

rktvnews

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए भेषज संहिता आयोग स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान में शामिल हुआ, पूरे परिसर में स्वच्छता में चैंपियन बना।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित 2 दिवसीय ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment