RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

24 घंटे का हूं सेवक: सांसद

आरा सासंद ने की जनसुनवाई,जनता की समस्याओं से हुए अवगत।

जनसुनवाई में बिजली -स्वास्थ्य,भूमि विवाद सहित कई सवालों पर हुई बात चीत।

कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान।

RKTV आरा(भोजपुर )23 अगस्त।आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने आज जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ साथ उनकी जटिल ,गंभीर एवं जनकल्याणकारी समस्याओं को सदन में उठाने के लिए जनसुनवाई की।सांसद ने भाकपा – माले जिला कार्यालय में जनसुनवाई की जिसमें बिजली- स्वास्थ्य, रोजगार, भूमिविवाद, ट्रांसफर- पोस्टिंग, कॉलेजों में नामांकन, आपसी, विवाद, रेलवे सहित विभीन्न समस्याओं को लेकर लगभग सौ की संख्या में लोग पहुंचे। जिसे सांसद ने ध्यान पूर्वक सुनते हुए एवं उसकी गंभीरता को समझते हुए मौके पर ही कई लोगों की समस्याओं को तत्काल अधिकारियों से बात कर उसका समाधान कराया।
इस जनसुनवाई में लोगों के इलाज में सहयोग करते हुए कैंसर जैसे गम्भीर बीमारी के में तत्काल इलाज और आर्थिक सहयोग के लिए अनुसंशा भी किया गया।
जन सुनवाई के दौरान आपसी और भूमि विवाद को भी हल करने पर बात हुई।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता है और इनके लिए 24 घण्टे उपलब्ध रहूंगा। लेकिन हर समस्या का हल आवेदन से नही होगा। इसके लिए सड़कों पर उतरना होगा। जिसमें मैं आपके साथ संघर्ष करुंगा।
जनसुनवाई के दौरान सांसद के निजी सचिव चन्दन कुमार, सूरज कुमार, माले नगर कमिटी सदस्य मिल्टन जी , कृष्ण रंजन गुप्ता सहित अशोक यादव, ज्योति देवी आदि शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

बक्सर डीएम ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नाव परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

उज्जैन:भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान के साथ निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद माह के प्रथम सोमवार की पंचम सवारी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उत्पाद विभाग की कार्रवाई।

rktvnews

चतरा: मुख्य सचिव अलका तिवारी का चतरा आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सादर अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment