RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

चौगुले शिपयार्ड में आईसीजी के लिए स्वदेशी हुवरक्राफ्ट का निर्माण शुरू।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 जुलाई।भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 30 जुलाई, 2025 को गोवा स्थित चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में गर्डर बिछाने और निर्माण समारोह के साथ अपने पहले स्वदेश निर्मित हुवरक्राफ्ट एयर कुशन व्हीकल (एसीवी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ये हुवरक्राफ्ट सिद्ध ग्रिफ़ॉन हुवरवर्क डिज़ाइनों पर आधारित हैं और विभिन्न तटीय सुरक्षा अभियानों के लिए भारतीय विशेषज्ञता के साथ बनाए जा रहे हैं। सेवा में शामिल होने के बाद, ये एसीवी बेहतर गति, सामरिक सुदृढ़ता और उथले पानी में संचालन क्षमता प्रदान करेंगे, जिससे भारत की विशाल समुद्री सीमा पर गश्त, अवरोधन, और खोज एवं बचाव अभियानों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी।
यह समारोह भारत की समुद्री प्रतिक्रिया क्षमताओं को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका आयोजन आईसीजी के उप महानिदेशक (सामग्री एवं रखरखाव) महानिरीक्षक सुधीर साहनी की उपस्थिति में किया गया। यह 24 अक्टूबर, 2024 को रक्षा मंत्रालय के साथ छह एसीवी के लिए हस्ताक्षरित अनुबंध के बाद हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आईसीजी के परिचालन आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास को दर्शाता है।

Related posts

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता।

rktvnews

तिरंगा झंडा

rktvnews

चतरा:सीएसआर कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को होगा मतदान।

rktvnews

पटना:हज भवन कोचिंग व मार्गदर्शन कोषांग द्वारा नि:शुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment