RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को ले साईकिल रैली।

युवा बन सकते है आइकन:निदेशक डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 फ़रवरी। रविवार सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास , राष्ट्रीय सेवा योजना ,हरित सफर के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस आयोजन में युवाओं को विशेष महत्व दिया गया ताकि शहर के लोग इसे देखकर जागरूक बने।आयोजन जय प्रकाश नारायण स्मारक स्थल , रमना मैदान से प्रतिदिन साइकिल सवारी करनेवाले संस्था के सदस्य ,एन एस एस के स्वयं सेवकों,तथा हरित सफर के युवाओं को तख्ती लगाकर रवाना किया गया।संस्था की निदेशक डा सुनीता सिंह ने बताया की ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व परेशान है।बदलते मौसम से, बढता तापमान, अतिवृष्टि , अनावृष्टि बाढ़ ,सूखाड, सुनामी जैसे प्रकोप से पूरे जीव जन्तुओं के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।जिसका कारण पर्यावरण प्रदूषण है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभाव सुख सुविधा लग्जरी सामानों से निकलते विषैले गैस, पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई है। इसके लिए दो पहिया, चार पहिया वाहनों का कम से कम उपयोग अति लाभकारी तथा शारीरिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।यह साइकिल रैली रमना मैदान से शुरू होकर पुरानी पुलिस लाइन एसबी कॉलेज पकड़ी कतीरा स्टेशन होते हुए नवादा से पुनः जयप्रकाश स्मारक पर समाप्त हुआ। प्रति रविवार को आयोजन करने का संकल्प लिया गया है।धीरे-धीरे और युवाओं की बढ़ोतरी होगी और युवा इसका नेतृत्व करेंगे। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने में युवा आगे बढ़कर आइकन बन सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिशा एक प्रयास की निदेशक कुमारी सुनीता सिंह, शमशाद प्रेम, कुमुद कुमार सिंह, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, विकास तिवारी, रिचा कुमारी, आदित्य कुमार, सुमन, शुभांग करुण, खुशी कुमारी, रजत सिंह, अभिराज, सूर्यांश, रिमझिम, कुंदन, कुणाल, प्रज्ञान सहित 50 लोगों की साझेदारी रही।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बापू टावर के प्रदर्श का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा:फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद को मिली राष्ट्रीय पहचान।

rktvnews

10 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

किसान भाइयों और बहनों के कल्याण के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: प्रधानमंत्री।

rktvnews

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:1अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

rktvnews

Leave a Comment