RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज रजौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय करीगाॅव में जन संवाद।

नवादा/बिहार 26 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज रजौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय करीगाॅव में जन संवाद स्थापित किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सहकारिता, समाज कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग आदि के द्वारा संचालित सरकार की विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। जन संवाद में जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि लोगों को सरकार की 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारी प्रकाश डालेंगे। सरकार का निर्देश है कि लोगों के बीच जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दें। विकास एक सतत् प्रक्रिया है। इसके तहत् विकास योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सुझाव भी आप से लिया जायेगा।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास, लोहिया स्वच्छता, कचरा प्रबंधन आदि के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि अब गाॅवांे में भी शहरों की तरह सफाई की व्यवस्था हो रही है। कबीर अन्त्येष्टि योजना के बारे में अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा बताया गया कि बीपीएल परिवार में अंतिम संस्कार करने के लिए तत्काल 03 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में 15 हजार रूपये एडवांस के रूप में सरकार के द्वारा पंचायत सचिव और मुखिया के बैंक खाते में जमा रहती है।
डीपीओ शिक्षा के द्वारा बताया गया कि साईकिल योजना, छात्रवृति योजना, पोषाक राशि, एमडीएम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आदि संचालित है। अविवाहित लड़कियों को इंटर पास करने पर 25 हजार रूपये और स्नातक पास करने पर 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाती है।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि नलजल योजना के तहत जिलेवासियों को पेयजल की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की षिकायत नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06324-210036 पर कार्यालय अवधि में दी जा सकती है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से करी गाॅव में प्रदर्षन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए। जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्षित किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना और सड़क दुर्घटना के बाद लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी दिया। इसके अलावे सिंचाई, कृषि, उद्यान, नगर पंचायत रजौली में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। स्थानीय मुखिया के षिकायत पर जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव और कार्यपालक को मंच पर बुलाया गया और समस्या का सामाधान तत्काल किया गया। पंचायत राज पदाधिकारी श्री राजीव कुमार ने सोलर लाईट के बारे में बताया कि करी गाॅव के चार वार्डाें का चयन किया गया है, जहां पर शीघ्र कार्य किया जायेगा। पंचायत सरकार भवन दो जगह पर पूर्ण हो चुका है और बहादुरपूर पंचायत में भी नली-गली का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि 112 नम्बर डायल कर पुलिस से शीघ्र सहायता प्राप्त की जा सकती है। 112 नम्बर के क्रियान्वयन में नवादा जिला बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी थानों से एफआईआर की काॅपी निःशुल्क दी जा रही है। शनिवार को जमीनी विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को बैठाकर किया जा रहा है। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में भी समस्याओं का समाधान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल भिखारी रजौली के द्वारा किया गया
आज जन संवाद कार्यक्रम में आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, संतन कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री, अनिल कुमार अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक/जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

लघुकथा शोध केंद्र का आनलाइन “पुस्तक पखवाड़ा”।

rktvnews

भारत ने आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों के लिए पाठ्यक्रम के शुभारंभ के साथ सैन्य कूटनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अचानकमार टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बसे बम्हनी गांव की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या दूर हुई।

rktvnews

नई शिक्षा नीति 2020 समाज के हाशिए पर खड़े तबकों को शिक्षा से वंचित कर दिया है : सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर जिला कैट के जिला अध्यक्ष बने आलोक अंजन।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment