RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने रिकवरी दर बढ़ाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04दिसम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दी बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई गई, जिसके संबंध में चीफ इंजीनियर द्वारा आपत्ति जताई गई। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मिल के बॉयलर में मोस्चर (नमी) अधिक होने की वजह से समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने मोस्चर को नियंत्रित करने और सुधारात्मक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शुगर रिकवरी दर बढ़ाने और मिल के रखरखाव में सुधार करने पर जोर दिया। वर्तमान में बागपत शुगर मिल की रिकवरी 10.05 किलोग्राम प्राप्त हो रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को मिल से अधिकतम लाभ प्राप्त हो और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसान मिल की प्रक्रिया का मुख्य केंद्र हैं, और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा तथ्यों की आख्या को गन्ना प्रमुख सचिव व गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यालय प्रधान प्रबंधक मैन्युफैक्चरिंग सुनील कुमार अहोरी ,बागपत शुगर मिल प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार तेवतिया ,जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह, सीसीओ राजदीप बालियांन सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:सामाजिक कुरीति निवारण एवं बाल विवाह मुक्त झारखण्ड विषय पर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

भोजपुर जिले में ओल्ड एज होम का निर्माण शीघ्र: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम में 7 खूबसूरत लुक के साथ कैटरीना कैफ इंटरनेट पर लगाएंगी आग।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने नए सीएसआर दिशा-निर्देश ‘सागर सामाजिक सहयोग’ लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

वैशाली:डीएम की अध्यक्षता में हाजीपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment