RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोहरी इंजन वाली सरकार और विकास के प्रति समर्पित जनता की सक्रिय भागीदारी से उत्तर प्रदेश ने पिछले नौ सालों में ‘बीमारू’ राज्य से एक अनुकरणीय राज्य के रूप में अपना लंबा सफर तय किया है।
राज्य के भविष्य में भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अपार क्षमता राष्ट्र के विकास को गतिशील और प्रगतिशील बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा

“भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।”

Related posts

मध्यप्रदेश:बालाघाट लोकसभा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

नवादा:आचार संहिता उल्लंघन में 5 गाडियां की गई जप्त।

rktvnews

भोजपुर:लोककला और भोजपुरी से अगाध प्रेम था ललन जी को : वक्तागण

rktvnews

उतराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड-2025 की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए पास आमंत्रण पोर्टल और ऐप पर उपलब्ध।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

Leave a Comment