RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

गढवा:संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का एवं स्वच्छता रैली का किया आयोजन।

गढवा /झारखंड 5 अक्टूबर।आकांक्षी प्रखंड मझिआंव में चल रहे संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीताली में स्वच्छता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा गांव में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता एक संकल्प मिशन के तहत पिरामल फाउंडेशन के दुर्गेश तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय के हेडमास्टर बृज किशोर एवं दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली में शामिल छात्रों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कचरा उठाव एवं कचरे को एकत्र कर डस्टंबिन में डाला। साफ-सफाई कार्यक्रम के बाद हाथ धुलाई का प्रदर्शन किया गया।
पिरामल के प्रतिनिधि द्वारा खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने का शपथ दिलाया। दुर्गेश तिवारी ने कहा कि ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि भारत का हर गांव शहर स्वच्छ हो और सभी जन स्वस्थ रहे। इन्हीं के याद में स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है। गांव को स्वच्छ रखने में सभी लोगो का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उसमे छात्र छात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। अस्वच्छ परिस्थितियों में रहने वाले लोग विशेष रूप से बीमारियों और संक्रमण के चपेट में आ जाते है। उन्होंने स्वच्छता को नियमित आदत में शामिल करने का आग्रह करते हुए जागरूक नागरिक होने का परिचय देने को कहा। हेडमास्टर बृज किशोर ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य है और बेहतर कल के लिए सभी को स्वस्थ रहना अति आवश्यक है, गांधी जी का स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को आगे आना होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान हेड मास्टर बृज किशोर, शिक्षक सुदामा राम, लालमुन्ना, प्रतिमा देवी और अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

समाज और भावी पीढी को संदेश एवं प्रेरणा देता भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच:आनंद मोहन

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भारोत्तोलन में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक की तैयारी पूर्ण।

rktvnews

भारत का बजट 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर और भविष्य की अर्थव्यवस्था की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment