RK TV News
खबरें
Breaking News

हरियाणा: महेंद्रगढ़:16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक जिला के परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़ )15 अक्टूबर।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के मध्य नजर 16 अक्टूबर से 09 नवंबर तक जिला महेंद्रगढ़ के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू की गई है।
जिलाधीश मोनिका गुप्ता की ओर से जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) (सी०टी०पी०. ओ०सी०टी०पी०, रि-अपीयर, ई०आई०ओ०पी, अतिरिक्त सुधार ) परीक्षा अक्टूबर – 2024 आयोजित करवाई जाएगी। जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास परीक्षाओं दौरान 500 मीटर की परिधी में पांच या इससे अधिक नागरिकों के एकत्रित होने व ( सिख समुदाय द्वारा रखी जाने वाले धार्मिक कृपान को छोड़कर) घातक हथियारों जैसे शस्त्र तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू, साईकिल चेन आदि लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा परीक्षा की तिथि वाले दिन परीक्षा केंद्र के आस-पास 500 मीटर की परिधी में परीक्षा अवधि के दौरान फोटोस्टेट के व्यवसाय पर प्रतिबन्ध लगाया जाता है। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस विभाग और अन्य सरकारी कर्मचारी के ऊपर लागू नहीं होगा ।

Related posts

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित!मिट्टी की जांच से कृषकों को अप्रत्याशित फायदा:कृषि वैज्ञानिक डा पीके द्विवेदी

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

हजारीबाग:प्रधानमंत्री ने 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

UPSC टॉपर या जाति टॉपर?: प्रतिभा गुम, जाति और पृष्ठभूमि का बाज़ार गर्म।

rktvnews

आईएनएस सुमेधा मिशन मोज़ाम्बिक के मापुटो में तैनात।

rktvnews

पटना: वोट दे और सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट पाएं🤓

rktvnews

Leave a Comment