RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगन तान्या सक्सेना की प्रस्तुति खैरागढ़ विश्वविद्यालय में आज।

भरतनाट्यम नृत्यांगन तान्या सक्सेना

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 26 जुलाई ।भरतनाट्यम का परचम देश के साथ-साथ देश के बाहर भी लहराने वाली सुविख्यात भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना आज 26 जुलाई 2023 की शाम 6.30 बजे छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र चौबे ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के सहयोग से होरिजन सीरीज के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि आज की मुख्य प्रस्तुति देने वाली तान्या सक्सेना देशभर में सिर्फ भरतनाट्यम की प्रस्तुति के लिए ही नहीं, बल्कि वह भरतनाट्यम को सही स्वरूप में नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करने की अपनी कोशिशों के लिए भी मशहूर हैं। तान्या के कैरियर में एकेडमिक उपलब्धियों के अलावा, सम्मानों, पुरस्कारों और प्रस्तुतियों की एक लंबी फेहरिस्त है। तान्या मूल रूप से दिल्ली से हैं, वह गुड़गांव स्थित अपने स्टूडियो में भरतनाट्यम का अध्यापन भी करती हैं।
आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कैंपस-2 स्थित आचार्य डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री डॉक्टर ममता (मोक्षदा) चंद्राकर मुख्य अभ्यागत के रूप में मौजूद होंगी। साथ ही कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर आईडी तिवारी, समस्त अधिष्ठातागण, विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी, अधिकारी-कर्मचारीगण समेत विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहेगा।

Related posts

मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कर्मियों की उदासीनता की वजह से इलाज में देरी के कारण सांप के काटने से पीड़ित की मौत की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बेसहारो को कंबल और नेत्रहीन विद्यार्थियों को कराया गया भोजन।

rktvnews

छात्राओं ने अश्लीलता की बातों को किया खारिज🤔

rktvnews

उज्जैन:औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर के ग्राम्य जीवन का यथार्थ है डॉ. विन्ध्येश्वरी की कहानियाँ”‘सहारे का सूर्यास्त’ का लोकार्पण! डॉ. विन्ध्येश्वरी ने भोजपुर की कथा परंपरा को आगे बढ़ाया है : श्रीकांत 

rktvnews

Leave a Comment