RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, नवादा में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया हुए शामिल।

दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न खेल एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 दिसंबर। आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का आयोजन राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, नवादा, आरा, भोजपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा चंदन प्रभाकर, समावेशी शिक्षा समन्वयक नंद किशोर, विशेष शिक्षक एवं दृष्टि दिव्यांग बच्चों के द्वारा दीप जलाकर किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए नींबू चम्मच दौड़, सैकरेस दौड़, जलेबी दौड़, चित्रांकन, ब्रेल लेखन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। नींबू चम्मच दौड़ में श्रवण बाधित बालिका अंजली कुमारी ने प्रथम, रानी कुमारी (पीरो) ने द्वितीय और काजल कुमारी (संदेश) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सैकरेस दौड़ में राहुल कुमार (उदवंतनगर) ने प्रथम, बसु कुमार (आरा) ने द्वितीय और रोशन कुमार (कोइलवर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में बौद्धिक दिव्यांग बालिका संध्या कुमारी ने प्रथम, वैष्णवी कुमारी ने द्वितीय और बबीता कुमारी (संदेश) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ब्रेल लेखन प्रतियोगिता में दृष्टि बाधित बालिका निशा कुमारी ने प्रथम, गुंजा कुमारी ने द्वितीय और रंभा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में अस्थि दिव्यांग बालिका अंशु कुमारी (पीरो) ने प्रथम, हरिओम पंडित (बड़हरा) ने द्वितीय और दुर्गा कुमारी (गड़हनी) ने तृतीय स्थान हासिल किया। संगीत प्रतियोगिता में आदित्य कुमार (स्पर्श कार्यक्रम) ने प्रथम, खुशबू कुमारी ने द्वितीय और मालू कुमार (आरा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रगति कुमारी (शाहपुर) ने प्रथम, पवन कुमार ने द्वितीय और हरिओम कुमार पंडित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक नंदकिशोर ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए प्रोत्साहन भत्ता, वाचक भत्ता (₹2000 प्रतिवर्ष), एस्कॉर्ट अलाउंस (₹3000 प्रतिवर्ष), और दिव्यांग बालिका छात्रवृत्ति (₹2000 प्रतिवर्ष) प्रदान करती है। साथ ही संसाधन केंद्र के माध्यम से बच्चों को निशुल्क ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल स्लेट और ब्रेल बुक आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि भगवान जब एक दरवाजा बंद करते हैं तो दूसरा खोल देते हैं और सभी बच्चों को नियमित विद्यालय जाने की सलाह दी। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल, स्वेटर और मफलर देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, अध्याय उपाध्याय और राजेश्वर प्रताप भारद्वाज को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में निर्मल कुमार मिश्रा, विवेकानंद पांडे, अशोक पांडे, धनंजय कुमार पांडे, शशि भूषण पंडित, योगेंद्र कुमार मिश्रा, निर्मला सिंह, अजय कुमार पाठक, किरण कुमारी और आध्या उपाध्याय ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंच संचालन अतुल कुमार मिश्रा द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के 300 बच्चे और अभिभावक शामिल हुए। बच्चों के बीच स्वेटर और मफलर का वितरण सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जोशना आनंद द्वारा किया गया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों की राखियों से सजेगी भाइयों की कलाई।

rktvnews

भोजपुर: पहाड़ों वाली काली मंदिर में देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 मई 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment