RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है : प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर।भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान मे सोमवार को पूर्व कुलपति डॉ.दुर्ग विजय सिंह और प्रो.महेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हिन्दी दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो.बलिराज ठाकुर ने की ।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई ।प्रो.बलिराज ठाकुर ने हिन्दी भाषा और साहित्य पर विस्तृत ढंग से प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती हैं ।भारत की मजबूती के साथ हिंदी भी आगे बढ़ती जाएगी ।हिन्दी का अपना स्थान है ।प्रो.दिवाकर पांडेय ने कहा कि हिन्दी अपनी जीवनी शक्ति से विश्व भाषा बन गई हैं ।उन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा नही बनाए जाने पर क्षोभ व्यक्त किया ।कवि समीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हिन्दी भाषा निरंतर अपने को अपडेट कर रही है ।डिजिटल फॉर्म देवनागरी लिपि की स्वीकृति ने हिन्दी भाषा को वैश्विक स्वीकार्यता प्रदान की है ।सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ.नंदजी दूबे ने कहा कि स्वतंत्रता-प्राप्ति के पूर्व हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने का जो उत्साह देश में था वह स्वतंत्रता के बाद मंद पड़ गया ।मुख्य वक्ता प्रो.कौशल्या शर्मा थी।जगतनंदन सहाय,रमेश सिंह प्रपन,अलख अनाड़ी और राकेश ओझा ने इस अवसर पर काव्य पाठ किया ।अन्य वक्ताओं में शिवदास सिंह,ब्रह्मेश्वर दसौंधी,रहे।कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत तिवारी ने किया ।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुजरात के राजकोट जिले के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में पुलिस हिरासत में एक लड़के को कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 15 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी एवं निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा- सरकार गरीबी को परास्त करने के लिए सबका साथ के माध्यम से निर्धनों को सशक्त बना रही है।

rktvnews

Leave a Comment