RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 3 दिसंबर को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों का दूरगामी सामाजिक महत्व है। इनका अनुकरण करके अन्य व्यक्ति और संस्थाएं दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की थीम ‘समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांगजनों के नेतृत्व को बढ़ावा’ के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने, उनके कौशल का विकास करने, रोजगार प्रदान करने, उनके उत्पादों की खरीद और विपणन सुविधाएं प्रदान करने से उनकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी मानवता को कुछ ऐसा करना चाहिए, ताकि दिव्यांगजन खुद को सहज और समान महसूस कर सकें। उन्हें हर तरह से बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सही मायनों में वही समाज संवेदनशील कहा जा सकता है जिसमें दिव्यांगजनों को समान सुविधाएं और अवसर मिलें।
राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांग होना किसी भी तरह की कमी नहीं है। यह एक विशेष स्थिति है। दिव्यांगजनों को समानुभूति की जरूरत है, सहानुभूति की नहीं, संवेदनशीलता की जरूरत है, दया की नहीं, उन्हें स्वाभाविक स्नेह की जरूरत है, विशेष ध्यान की नहीं। समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिव्यांगजन समाज के अन्य सदस्यों के साथ समानता, गरिमा और सम्मान का अनुभव करें।
राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह काम करने का अवसर दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और सार्थक जीवन जीने की भावना पैदा करता है। इस प्रकार, रोजगार, उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Related posts

मोदी सरकार के खिलाफ है आक्रोश,हम जीत रहे चारो सीट : तेजस्वी यादव

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, यूबीए और विभा ने अगरबत्ती बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

rktvnews

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

नई दिल्ली:इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

गिरीडीह:होली के मद्देनज़र उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment