RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्व.अंबिका शरण की 49 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।बिहार सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री,स्वतंत्रता सेनानी स्व. अंबिका शरण सिंह के 49 वीं पुण्यतिथि पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उनके आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि स्व. अंबिका शरण सिंह आरा प्रखंड के धमार गाँव के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लिए थे।वे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे और दो वर्षो जेल की सजा भी काटे थे।आजादी के बाद 1952,1957,1962, 1967 एवं 1977 आरा एवं बड़हरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। 1972 के चुनाव मे उनके प्रतिनिधि रामविलास जी जो आरा नगरपालिका के मुख्य पार्षद थे विधायक बने थे। वे आजीवन अजातशत्रु की तरह अजेय रहे। वे बिहार सरकार के 11 वर्षो तक वित मंत्री रहे। 1977 के विधानसभा चुनाव मे बड़हरा विधानसभा से निर्वाचित होने के 21 दिन बाद इनकी आकस्मिक मृत्यु हो गया।
1977 मध्यावधि चुनाव मे स्व.अंबिका शरण सिंह के बड़े पुत्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्तमान मे भी बड़हरा से प्रतिनिधित्व कर रहे है।वे आठ बार से बड़हरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे है ।
स्व. अंबिका शरण सिंह के पुण्यतिथि पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा कार्यकताओ, समर्थकों के साथ उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने अपने बाबूजी को याद करते हुए कहा कि बाबूजी का पुण्यतिथि केवल एक महान जननेता का स्मरण नही,बल्कि त्याग,राष्ट्रसेवा, ईमानदार सार्वजनिक जीवन और जनकल्याण के उन आदर्शों को नमन करने का अवसर है,जिनके प्रति वे आजीवन समर्पित रहे। उनके आदर्शों को मैने अपने जीवन मे ढालने का प्रयास किया,लेकिन मै उतना नही कर पाया।
राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1940 ईं.मे पूरे शाहाबाद मे मैट्रिक परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। वे जनप्रतिनिधि के रूप मे अपने क्षेत्र सहित शाहाबाद मे विकास का कार्य किए थे। वे एक दूरदर्शी राजनेता के रूप मे वितीय,अनुशासन, सुशासन, ग्रामीण विकास तथा जनहितकारी नीतियों को सुदृढ बनाने मे उल्लेखनीय योगदान दिया। वे जीवन भर जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा करते रहै। आज महान व्यक्तित्व को नमन करते है।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, यशवंत नारायण, सत्यदेव सिंह,धीरज सिंह,सुबोध प्रताप सिंह,दीपक तिवारी, टुनटुन महतो,प्रशांत सिंह,पिंटु सिंह,गुड्डू सिंह,सुजीत चौरसिया, भोला चौरसिया,धर्मवीर सिंह,धनंजय कुमार, पिंटु सिंह,निशांत सहित कार्यकताओ एवं समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किए।

Related posts

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

उज्जैन:नाथ संप्रदाय ने दुनिया को योग का वास्तविक अर्थ समझाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना :राजकमल किताब उत्सव : पुस्तकप्रेमियों की उत्साहजनक भागीदारी

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत स्‍वच्‍छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।

rktvnews

आस्था के प्रतीक चैती छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य ।

rktvnews

पुलकित सम्राट ने ‘ग्लोरी’ ट्रेलर लॉन्च पर मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच कर रचा इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment