RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा :मंत्री ने क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का किया शिलान्यास।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)03 दिसम्बर। मंगल पाण्डेय, मंत्री स्वास्थ्य-सह-कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा सोमवार को दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दरभंगा में 9.37 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह का शिलान्यास किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय दरभंगा में क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह की स्थापना का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से दरभंगा जिला के नजदीकी सभी जिलों के दवाओं की कमी समाप्त होगी।
साथ ही भंडार गृह चालू हो जाने से दवा सप्लाई की व्यवस्था सुगम होगा,दरभंगा के नजदीकी सभी जिला अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में, राजकीय चिकित्सा अस्पतालों में सुचारू रूप से दवा उपलब्ध कराए जा सकेगी तथा संचालन से दवाओं के बेहतर रख-रखाव होगी।
परियोजना का निर्माण कार्य प्री-फैब पद्धति से कल 9.37 करोड़ रुपये की लागत से 18000 वर्ग फीट में कराया जाएगा,क्षेत्रीय औषधि भंडार गृह में दवाओं के रखने हेतु अत्याधुनिक उपकरणों का भी प्रावधान है।
इस अवसर पर विधायक नगर संजय सरावगी, विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, विधायक केवटी मुरारी मोहन झा राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा, डीएमसीएच के वरीय डॉक्टर और पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:अवैध अफीम–पोस्ता की खेती की विनष्टीकरण के बिन्दू पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:निवेश एमओयू के क्रियान्वयन के लिए त्रि-स्तरीय समीक्षा।

rktvnews

दलितों के सम्मान का सौदा निजी स्वार्थ के लिए कर रहे चिराग पासवान:आदित्य पासवान

rktvnews

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

rktvnews

बक्सर:मतदान जागरुकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment