RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं 10 लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )03 दिसम्बर। जिला प्रबंधक,जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा विकास कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के प्रगति को लेकर सदर प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा आँगनवाडी सेविका के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को प्राप्त प्रचार प्रसार करने के लिए कई आवश्यक कदम उठाए गए हैं। चिन्हित स्थलों पर लगातार डी आरसीसी के प्रबंधक के द्वारा रैली गोष्टी बैठक आदि किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के प्राइम लोकेशन पर कई फ्लेक्सी के माध्यम से भी इस योजना का व्यापक बाजार प्रसार किया गया है।
बैठक में जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता योजना भत्ता के संबंध में उपस्थित सेक्टर-07 एवं 8 के सभी आँगनवाड़ी सेविका को विस्तृत जानकारी दिया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, तो उन्हें बिहार सरकार प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
बैठक में बताया गया कि अपने क्षेत्र में इस योजना का प्रचार प्रसार कर सभी पात्र लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाए। लाभ लेने के लिए लाभुकों को सभी आवश्यक कागजात यथा- 10वीं 12वीं का मार्कशीट,आधार कार्ड, बैंक पासबुक,आवासीय प्रमाण पत्र 12वीं का सीएलसी लेकर जिला निबंधन परामर्श केंद्र कादीरावाद आ सकतें है।
बैठक में सभी आँगनवाड़ी सेविकाओं को अपने क्षेत्र के कम-से-कम 10 पात्र लाभुकों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु लक्ष्य भी दिया गया।
प्रबंधक विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर – 06272-247018 एवं 06272-247043 तथा मोबाइल नम्बर – 9709344449 एवं 8340147210 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका नंदनी कुमारी, राजा दास सहायक प्रबंधक डी आर। सीसी आदि उपस्थित थे।

Related posts

डीपीई सचिव ने सीपीएसई में उद्योग 4.0 को अपनाने, उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रीय उपयोग और डिजिटल बदलाव की रणनीतियों पर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं डब्ल्यूपीयू का निर्माण : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, 42 क्षेत्र पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मर्यादित रहते हुए स्वयंसेवक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे -शंभू चौरसिया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

Leave a Comment