RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं : किरण कुमारी

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 जून।शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एण्ड म्यूजिक के स्थापना दिवस के अवसर पर महाजन टोली स्थित आश्रम परिसर में संगीत सरिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस् कार्यक्रम का उद्घाटन कवियित्री डॉ. किरण कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस् अवसर पर उन्होंने कहा कि संगीत में अद्भुत सम्मोहन शक्ति हैं जो हमें एक दूसरी दुनिया में ले जाता हैं। सुधबुध खोकर सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं। इस् अवसर पर गौरी व सगुन ने ठुमरी पर कथक की भाव भंगिमाओं को प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। वहीं राशि, राका व चित्रा ने पंडित बिरजू महाराज की रचना “एक बार वंशी ना बाजी घनश्याम सो’ पर भाव अभिनय प्रस्तुत किया। वहीं स्नेहा पाण्डे ने तीनताल में शुद्ध कथक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस् कार्यक्रम में श्री महेश यादव ने राग संगीत में “अब ना सताओ मोहे” व छोटा ख्याल व ठुमरी प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं श्रेया पाण्डे ने राग बागेश्री में विलंबित एक ताल की “बंदिश जाओ ना परदेश निठुर पिया मोरे” तीन ताल की बंदिश चैन ना पावें जियरा मोरे बलमा व दादरा प्रस्तुत का दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरु बक्शी विकास ने ग़ज़ल “फिर उसने गुलाबों से मेरा नाम लिखा हैं” व “जिंदगी में बस यही एक खता कर गये, जाने क्या सोचकर हम वफ़ा कर गये” प्रस्तुत किया। तबले पर राणा प्रताप सिन्हा व हारमोनियम पर अजीत पाण्डेय ने संगत से रंग भरा। मंच संचालन कथक नर्तक अमित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन तबला वादक सूरज कान्त पाण्डेय ने किया। इस् अवसर पर तबला वादक बिंदा जी, संजय कुमार, रौशन किशोर, नीतीश पाण्डेय समेत कई संगीत रसिक उपस्थित थें।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेवा एवं जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मती एवं शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान-2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा स्थित राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल वाहिनी मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

हिमांचल प्रदेश: मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम के बच्चों संग मनाई दीपावली।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुजफ्फरपुर की बड़ी पहल।

rktvnews

Leave a Comment