RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली।

पंकज कुमार और अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 मार्च।न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने शपथ दिलाई।
पंकज कुमार और अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन आज नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकपाल कार्यालय में किया गया।
नई नियुक्तियां दो वर्तमान न्यायिक सदस्यों न्यायमूर्ति पीके मोहंती और न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और तीन सदस्यों डीके जैन, अर्चना रामसुंदरम और महेंद्र सिंह ने 26 मार्च 2024 को लोकपाल में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।
न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
पंकज कुमार गुजरात कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले वह गुजरात के मुख्य सचिव थे।
अजय तिर्की मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले वह भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव थे।
शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के सुगम आवागमन को लेकर हुई अहम बैठक।

rktvnews

ग्रामीण विकास विभाग -सह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव डॉ एन. सरवण कुमार पहुंचे बक्सर।

rktvnews

भोजपुर:लिखित समझौतें के बाद छात्र जदयू का आमरण अनशन हुआ समाप्त।

rktvnews

चतरा:सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार राजग की देन: मंगल पांडे

rktvnews

दरभंगा:77वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

Leave a Comment